फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1214 सुरक्षाबलों को मिली बूस्टर डोज

विज्ञापन
उधमपुर में सुरक्षाबलों को एहतियाती खुराक लगाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को सैकड़ों सुरक्षाबलों को बूस्टर डोज लगाई गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला पुलिस लाइन के साथ सीआरपीएफ और आईआरपी की बटालियन में विशेष शिविर लगाए थे। शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 1214 लोगों को बूस्टर डोज मिली।
विज्ञापन

जिले में सोमवार से बूस्टर डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले दिन जिला अस्पताल के साथ सीएचसी में वैक्सीन लगाई गई थी, और ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मचारियों और 60 से अधिक आयु वालों का टीकाकरण हुआ। लेकिन, मंगलवार को ज्यादातर सुरक्षाबलों को वैक्सीन लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला पुलिस लाइन उधमपुर, सीआरपीएफ की 187 बटालियन, आईआरपी की 124 बटालियन में विशेष शिविर का आयोजन किया, और सैकड़ों सुरक्षाबलों को बूस्टर डोज लगाई गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 1214 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। रामनगर में 84, चिनैनी में 12, पंचैरी में नौ, मजालता में 61, बसंतगढ़ में 15, टिकरी में 73, जिला अस्पताल में 741 और एफएचओ में 219 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। बुधवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उधमपुर में सुरक्षाबलों को एहतियाती खुराक लगाते सुरक्षाकर्मी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें