फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1948 किशोरों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
ऊधमपुर: टीकाकरण करवाते हुए स्कूली बच्चे - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों की संख्या में कमी आई। शाम तक जिले में कुल 1948 किशोरों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्कूलों में किशोरों को टीका लगाया। इसमें शिक्षा विभाग न पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

जिले में 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया है। लेकिन, खराब मौसम के कारण इसमें बहुत परेशानी सामने आई हैं। अब मौसम में सुधार होने पर वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को तेज किया गया है। शहरी इलाकों में ज्यादातर किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने में कामयाबी मिल गई है। लेकिन, ग्रामीण इलाकों में अब भी बहुत किशोरों को वैक्सीन लगाना बाकी है। सोमवार को जिले में तीन हजार से अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई गई थी। लेकिन, मंगलवार को इनकी संख्या में थोड़ी कमी आई है।
शाम तक कुल 1948 किशोरों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर में 372, चिनैनी में 282, पंचैरी में 234, मजालता में 115, बसंतगढ़ में 129, टिकरी में सबसे अधिक 655, जिला अस्पताल में 161 किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। विभाग ने नौ दिनों में कुल 24622 किशोरों को वैक्सीन लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें