चिनैनी। देशभर में तीन जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के छात्रों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत ब्लॉक चिनैनी में 43 स्कूलों में कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। इसे लेकर विभाग ने आठ से दस टीमें तैनात कर दी हैं, ताकि सात दिन में साढे़ छह हजार छात्रों को वैक्सीन लगाई जा सके।
जानकारी के मुताबिक चिनैनी के 30 हाई और 13 हायर सेकेंडरी स्कूलों में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें ज्यादातर विंटर जोन के स्कूल शामिल हैं। टीकाकरण स्कूलों में होगा और इसकी शुरूआत दूरदराज क्षेत्रों से शुरू करते हुए शहरों की और समाप्त की जाएगी। आठ से दस टीमों में मेडिकल अधिकारी, बीएलओ, शिक्षा विभाग और अन्य की मदद ली जाएगी
ब्लॉक चिनैनी के ज्यादातर विंटर जोन के स्कूलों में कोविड वैक्सीन लगाने की शुरूआत की जाएगी। अभियान में साढे़ छह हजार छात्रों को कवर किया जाएगा। इसके लिए आठ से 10 टीमें तैनात की गई हैं। 43 स्कूलों में जाकर वैक्सीनेशन की जाएगी।
- डॉ. नवीन कोतवाल, नोडल अधिकारी