फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

149 सब सेंटर और 49 पीएचसी में भी लगाई जाने लगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
उधमपुर के ग्रामीण इलाके में लोगों को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन आठ हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। जिले में अब 200 से अधिक स्थानों पर वैक्सीन लगाना शुरू किया गया है। विभाग को उम्मीद है कि दो सप्ताह में दूसरी खुराक के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने के लिए कुल 58 केंद्रों पर काम कर रहा था। लेकिन, अब इनकी संख्या 200 पार कर गई है। विभाग ने अब सभी सेंटरों में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। एक जिला अस्पताल में, दो उपजिला अस्पताल में, 49 प्राइमरी हेल्थ सेंटर में और 149 सब सेंटरों में वैक्सीन लगाई जा रही है।
इसके साथ ही मोबाइल टीमें घर-घर जाकर और राहगीरों को भी पूछताछ कर वैक्सीन लगा रही हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में शुक्रवार को कुल 8307 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 239 लोगों को पहली और 7086 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 36 लोगों को पहली और 720 को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में 11 लोगों को पहली और 217 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें