उधमपुर। छुट्टी के चलते रविवार को कम संख्या में ही लोगों का वैक्सीन लग सकी है। शाम तक केवल 2437 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। वैक्सीन लगवाने के लिए काफी संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटरों में पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीण इलाकों में छुट्टी के चलते कई सेंटरों को छुट्टी के चलते बंद रखा गया था। सोमवार को इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
जिले में वैक्सीन लगवाने के लिए हर रोज हजारों संख्या में लोग वैक्सीनेशन सेंटरों में पहुंच रहे है। करीब सप्ताह से तो हर रोज चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इनकी संख्या में बढ़ोतरी से प्रशासन को भी बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। लेकिन रविवार व अन्य छुट्टी के दिन इनकी संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है।
छुट्टी के दिन कम संख्या में सेंटर खोले जा रहे हैं और इसी कारण कम ही लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस रविवार को कुल 2437 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 18 से 44 आयु वर्ग में 718 लोगों को पहली और 1175 को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 77 लोगों को पहली और 363 को दूसरी, 90 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 809 को दूसरी डोज लगाई गई है।
रविवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 11310 डोज मौजूद थी। सोमवार को एक बार फिर से चार हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगने की संभावना है।