फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की फिर बनी कमी, 2090 लोगों को ही लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीन की कमी के कारण एक बार फिर से जिले में कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग सकी है। शाम तक केवल दो हजार लोगों को ही वैक्सीन लगी। स्वास्थ्य विभाग के पास शाम तक केवल 970 वैक्सीन की डोज उपलब्ध थी। अगर नया स्टाक नहीं पहुंचा, तो शनिवार को इससे भी कम संख्या में लोगों को वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह से वैक्सीन की कमी के कारण कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लग पा रही है। हालांकि बीच में जब वैक्सीन का नया स्टाक पहुंच रहा है, तो कुछ दिन वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। बुधवार और वीरवार को जिले में पांच हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। वीरवार को नया स्टाक नहीं पहुंचा तो शुक्रवार को एक बार फिर से इनकी संख्या में कमी आ गई है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को कुल 2090 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही थी, लेकिन शुक्रवार को वैक्सीन की कमी के कारण केवल 871 लोगों को ही पहली डोज लगी है। इसके अलावा एक स्वास्थ्य कर्मचारी को पहली और तीन को दूसरी डोज, आठ फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग के 143 लोगों को पहली और 855 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

33 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 176 को दूसरी डोज लगाई गई है। 45 से अधिक आयु वर्ग के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर घर जाकर वैक्सीन लगाई गई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 से अधिक टीमों को नियुक्त किया है, जोकि शहर व ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर लोगों को वैक्सीन लगा रही है। शुक्रवार शाम चार बजे तक स्वास्थ्य विभाग के पास केवल 970 डोज बची थी। शाम के समय नया स्टाक पहुंचने की भी संभावना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें