फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर जिले में 2755 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में रविवार को भी काफी बढ़ोतरी हुई। शाम तक जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में 2755 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन लगवाने वाले दो हजार से अधिक लोग 18 से 44 आयु वर्ग के। लोगों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को बहुत ज्यादा राहत मिल रही है। सोमवार को इनकी संख्या में और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह से जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है और इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद से ही वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि पिछले सप्ताह बहुत कम लोगों को वैक्सीन लग सकी थी। 20 जून रविवार को तो अब तक सबसे कम 59 लोगों को ही वैक्सीन लगी थी। इसका एक कारण 45 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीन लगवाने के लिए सेंटर नहीं पहुंचना था, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने इस आयु वर्ग के लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाना शुरू किया है। 21 जून से हर रोज ढाई हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लग रही है। रविवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने दूसरी डोज, तीन फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 2023 लोगों ने पहली डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 328 लोगों ने पहली डोज और 265 ने दूसरी डोज, 65 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 70 ने दूसरी डोज लगवाई है। कुल 2755 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। स्वास्थ्य विभाग के पास अभी 5470 डोज उपलब्ध हैं। सोमवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें