फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में टीकाकरण प्रक्रिया जोरशोर से जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में मंगलवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सुबह से शाम तक लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन सेंटर में पहुंचते रहे। अब ज्यादातर लोग दूसरी डोज लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। जबकि छुट्टी के दिन इनकी संख्या में कमी आ रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन कम संख्या में ही लोगों को वैक्सीन लगी थी, जबकि सोमवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी और शाम तक साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली थी। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगी है। कुल 3668 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 18 से 44 आयु वर्ग में 1297 लोगों को पहली और 1574 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 108 लोगों को पहली और 531 को दूसरी, 60 से अधिक आयु वर्ग में 22 लोगों को पहली 136 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें