फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने गुब्बारे छोड़ कर शुरू किया 18 से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर धर्मनगरी से 18 से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गुब्बारे छोड़ कर किया। उन्होंने कहा कि महामारी के खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने के लिए धर्मनगरी से उचित स्थान कोई और नहीं है। उन्होंने लोगों से महामारी के खात्मे के लिए अधिक से अधिक संख्या में केंद्रों में पहुंच कर टीका लगवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर ने प्रदेश में बहुत नुकसान पहुंचाया है। इसके बचाव में कुछ कमियां रह गई हैं, जिन्हें दूर करना है। इसलिए उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने सहित सामाजिक दूरी का पालन और मास्क पहनने की अपील की है। बताया कि सरकार ने दिसंबर तक देश में सौ प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। आगामी दिनों में प्रदेश में उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री अजय नंदा, पूर्व विधायक बलदेव राज शर्मा, होटल एवं रेस्तरां के प्रधान राकेश वजीर, कुश्ती महासंघ के प्रधान शिव शर्मा, डीसी चरणदीप सिंह, एसएसपी शैलेंद्र सिंह, एसडीपीओ कुलवीर सिंह, थाना प्रभारी सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
दो साल के लिए बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग
केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय लोगों से बैठक कर समस्याओं को सुना और जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया। कुश्ती महासंघ के प्रधान ने गुजरात की तर्ज पर दो साल के लिए बिजली-पानी के बिल माफ करने की मांग उठाई है। बताया कि कटड़ा में कारोबार यात्रा पर निर्भर है। दो साल में यात्रा सही ढंग से नहीं चली है। इस कारण कारोबारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने धर्मनगरी में दुकानों के खुलने का समय बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें