फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कौशल विकास प्रशिक्षण संपन्न होने पर बांटे प्रमाण पत्र

विज्ञापन
उधमपुर। जेडएनएस एनआईएसटी शिक्षा अकादमी ने विदाई-सह-प्रमाणन समारोह का आयोजन। आयोजक
विज्ञापन
उधमपुर। जेडएनएस एनआईएसटी शिक्षा अकादमी ने बुधवार को विदाई-सह-प्रमाणन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में जम्मू और कश्मीर की प्रतिष्ठित कलाकार व चित्रकार दीपा सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

समारोह का स्वागत करते हुए अकादमी उधमपुर की निदेशक शिवांगी डोगरा ने बताया कि पिछले एक साल में 100 से अधिक छात्राओं को मेकअप, फैशन डिजाइनिंग, नेल आर्ट और संबंधित कौशल जैसे विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया है। कई छात्राओं ने सफलतापूर्वक खुद का व्यवसाय शुरू किया है। दीपा सोनी ने कौशल-आधारित शिक्षा के माध्यम से छात्राओं, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपना उद्यम शुरू करने में सहायता प्रदान करने के संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

समारोह के दौरान स्नातक के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें