उधमपुर। पुलिस ने बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोपी की लगभग छह लाख मूल्य की चल संपत्ति कुर्क की। आरोपी मोहम्मद यूनिस मल्ला निवासी शिलवत, सुंबल, बांदीपोरा की कार को कुर्क किया गया। यह कार्रवाई उसके खिलाफ थाना रेहंबल में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामले में की गई है। आरोपी वर्तमान में उधमपुर जेल में बंद है। आपराधिक रिकॉर्ड और वित्तीय जांच के आधार पर पुष्टि हुई है कि आरोपी ने यह वाहन अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदा था। इसके चलते संपत्ति को कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कुर्क कर लिया गया। संवाद