फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कॉलेज परिसर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाया अभियान

विज्ञापन
 महिला कालेज में स्वच्छता अ​भियान में हिस्सा लेती छात्राएं।
विज्ञापन
उधमपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एसएपी क्लब ने एनएसएस इकाई के सहयोग से महिला डिग्री कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. नलिनी पठानिया के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका उद्देश्य छात्रों की भागीदारी को बढ़ावा देना और सामुदायिक संपर्क को मजबूत करना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएपी क्लब की संयोजक प्रो. रचना भारती ने शैक्षणिक संस्थानों में इस तरह की पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कॉलेज परिसर छात्रों के लिए दूसरे घर जैसा है। यहा स्वच्छता बनाए रखना केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि हमारे चरित्र और मूल्यों का प्रतिबिंब है। स्वच्छता एक दिन की गतिविधि नहीं, बल्कि एक सतत आदत है जो बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर शिक्षा और बेहतर जीवन की ओर ले जाती है।
इस अभियान का समग्र समन्वयन कार्यक्रम अधिकारी, एनएसएस प्रो. शमा रानी द्वारा किया गया। डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. ओम प्रकाश, प्रो. पूजा भारती, प्रो. यश पॉल और प्रो. यश कुमार सहित कई प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया, जिन्होंने छात्रों को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित किया और उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान सभी प्रतिभागियों की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुआ कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद भी इन प्रयासों को जारी रखेंगे और स्वच्छता को जीवन शैली के रूप में अपनाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें