फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सड़क हादसा पीड़ितों के चार परिवारों को मिला मुआवजा

विज्ञापन
मुआवजे के चेक पर हस्ताक्षर करते डिप्टी कमिश्नर।
विज्ञापन
किश्तवाड़। शोकग्रस्त परिवारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को एआरटीओ तस्लीम वानी की ओर से प्रस्तुत मामलों के आधार पर जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना पीड़ित कोष से 3.75 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए तीन लोगों के कानूनी उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रुपये और एक स्थायी रूप से विकलांग पीड़ित को 75,000 रुपये की राशि वितरित की गई। इस सरकारी पहल का उद्देश्य ऐसी दुखद घटनाओं से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करना है और शोक संतप्त परिवारों की सहायता के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों में नंदनी देवी निवासी चिट्टो पाडर,यासिर हुसैन निवासी नागसेनी, ताहिर हुसैन रांझा निवासी केशवान, खिफतुल्लाह निवासी चमोती (स्थायी विकलांगता) को मुआवजा मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें