फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एक माह से पानी नहीं ओन पर फूटा गुस्सा

Sun, 16 Jun 2024 04:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौड़ी पंचायत के वार्ड चार और सात के लोगों ने विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के साथ लगती धनौड़ी पंचायत के वार्ड चार और सात में एक महीने से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने पैंथर्स नेता तिरंतर सिंह के नेतृत्व में जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रमेश चंद्र, मदल लाल, सुनीता देवी, आशा देवी, रानी, कमलेश और सीमा देवी ने बताया कि भीषण गर्मी में लोग पहले ही परेशान है। वहीं, एक माह से दोनों वार्डों में पानी की आपूर्ति नहीं होने से समस्याएं बढ़ गई हैं। इन वार्डों में गलियां तंग होने के कारण टैंकर भी यहां नहीं पहुंच सकता है। उधर, विभाग ने बावली में पाइप लगाकर उसे बंद कर दिया है और उसका पानी हौद में डाला जा रहा है। इस कारण लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तिरंतर सिंह ने कहा कि विभाग लोगों को घरों में पीने का पानी पहुंचाने में विफल रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द कदम उठाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें