फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर ने पुंछ को हराकर जीता संभाग स्तरीय खिताब

विज्ञापन
उधमपुर। हैंडबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम के साथ खेल अ​धिकारी व कर्मी। आयोजक - फोटो : mathura
विज्ञापन
- मिनी स्टेडियम में अंडर-19 हैंडबाल टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अंतर-जिला संभागीय स्तरीय अंडर-19 हैंडबॉल टूर्नामेंट वीरवार को मिनी स्टेडियम संपन्न हुआ। उधमपुर और पुंछ की टीमों के बीच खेले गए फाइनल मैच में उधमपुर ने पुंछ को 12-11 के अंतर से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने युवा विकास में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट न केवल शारीरिक शक्ति और अनुशासन का निर्माण करते हैं बल्कि हमारे युवाओं में एकता, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। मुझे सभी प्रतिभागियों पर गर्व है और मैं उन्हें खेल और शिक्षा दोनों में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करते रहने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।
विज्ञापन

जेडईपीओ ज्योति रानी ने आयोजन का सक्रिय रूप से समर्थन किया और जमीनी स्तर पर युवा प्रतिभाओं को निखारने में आयोजकों और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। सरदार जसविंदर सिंह ने टूर्नामेंट का संचालन किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के प्रभारी विकास शर्मा ने टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए सभी जिला टीमों, समन्वयकों और सहयोगी कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फाइनल में कांटे का स्कोर हमारे युवा खिलाड़ियों के बीच उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा और कौशल को दर्शाता है। हम उनकी क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए ऐसे और भी मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें