फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर महीने में शहर में डेंगू के दो मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वर्ष 2022 में बरसात के दौरान जिले में कुल तीन डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। पहला मामला अगस्त में सामने आया था और सितंबर में दो डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। आने वाले दिनों में इनके बढ़ने की भी संभावना है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो चुका है। नगर परिषद के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में फागिंग करवाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने के साथ जांच कर रही है कि कहीं आसपास साफ पानी तो जमा नहीं हो गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में बरसात के दौरान सितंबर से अक्तूबर तक जिले में 110 डेंगू के मामले सामने आए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई थी और विभाग को स्थिति को नियंत्रित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। वर्ष 2022 में विभाग ने गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया के बारे में जानकारी देकर जागरूक करना शुरू कर दिया था। लेकिन अब जब बरसात अंतिम चरण में पहुंच गई तो डेंगू के मामले भी सामने आने लगे है। अगस्त में शहर के सैला तालाब इलाके में डेंगू का पहला मामला सामने आया था। सितंबर में दूसरा डेंगू का मामला शहर के वार्ड नंबर एक के जखैनी इलाके में सामने आया। इसके बाद तीसरा डेंगू का मामला वार्ड नंबर नौ के गोल मार्केट में सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी टीमों को दोनों स्थानों पर भेजा और आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक करने के साथ घरों की जांच कर देखा गया कि कहीं घरों के बाहर पानी तो जमा नहीं है। जहां पर पानी जमा नजर आया तो उसको साफ करवाया गया। इसके साथ नगर परिषद के सहयोग से शहर के विभिन्न हिस्सों में फागिंग भी करवाई जा रही है।
----------------
मलेरिया व डेंगू के लक्षण
1.शरीर में कंपकपी पैदा होना।
2.तेज बुखार होना
3.शरीर में तेज दर्द होना।
4.ज्यादा पसीना आना
इन लक्षणों की स्थिति में अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र व अस्पताल जाकर से मलेरिया व डेंगू की जांच तुरंत करवाए।
मलेरिया व डेंगू से बचने के उपाय
1. अपने घर या आसपास पानी जमा न होने दें क्योंकि, जमा पानी मे मलेरिया व डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं।
2. तमाम पानी के ढक्कन व टंकियों को ढक कर रखें।
3. सप्ताह में एक बार कूलर, पानी के ड्रम, गमलों, फूलदानों और पक्षियों के बर्तन में रखे पानी को जरूर बदलें।
4. शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहने जिससे मच्छरों के काटने पर बचाव हो सके।
----------------------------
पिछले वर्ष के मुकाबले में इस वर्ष डेंगू के कम मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग पहले से ही लोगों का जागरूक कर रहा है। ज्यादातर उन इलाकों में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां पिछले वर्ष ज्यादा मामले सामने आए थे। जिला अस्पताल में उपचार क साथ जांच की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. मोहम्मद यासीन, डिप्टी सीएमओ उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें