फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में दो स्कूलों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिडिल स्कूल कोई का 1.80 लाख और प्राइमरी स्कूल शनुनी का 1.60 लाख का होगा विकास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत सिरा के मिडिल स्कूल कोई और पंचायत अपर बरमीन के प्राइमरी स्कूल शनुनी में सुरक्षा और इमारत की दयनीय हालत में सुधार के लिए जल्द बाड़ लगाने और मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।
इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से प्रयास शुरू किए गए हैं। विभाग की तरफ से मिडिल स्कूल कोई में प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत चेन लिंक बाड़ लगाने के लिए 1.80 लाख और प्राइमरी स्कूल शनुनी में पूंजीगत व्यय के तहत फर्श डालने और प्लास्टर करने के लिए 1.60 लाख का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

वहीं इसको लेकर स्थानीय कुलदीप कुमार, विमल सिंह तथा अनूप सिंह ने बताया कि मिडिल स्कूल कोई में सुरक्षा के लिए चहारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ था इसलिए मांग की गई थी कि जल्द से जल्द स्कूल में इसका उचित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

वहीं प्राइमरी स्कूल शनुनी में फर्श डालने और प्लास्टर की कमी से इमारत खस्ताहाल बनी हुई थी जिससे कक्षाओं के संचालन में परेशानी पेश आ रही थी लेकिन अब यह विकास कार्य पूरे होेने से विद्यार्थियों की परेशानी का समाधान होगा और वे चिंतामुक्त होकर अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे।
-
दोनों स्कूलों के विकास कार्यों को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
-मो. अनवर, एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें