फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तिरछी नरोड़ के लिए बस न मिलने पर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। तिरछी-नरोड़ के लिए समय पर बस सेवा उपलब्ध न होने की वजह से स्कूली विद्यार्थियों ने वीरवार को बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों में सपना देवी, अंकुश सिंह और राहुल का कहना था कि वो सुबह छह बजे घर से स्कूल के लिए निकलते हैं। दोपहर को दो बजे स्कूल में छुट्टी हो जाती है।
ढाई बजे उधमपुर बस स्टैंड से तिरछी नरोड़ के लिए बस चलती थी जिससे वो समय पर घर पहुंच जाते थे लेकिन काफी दिनों से अढाई बजे वाली बस नहीं चल रही। इस वजह से उन्हें 4:30 बजे तक बस का इंतजार करना पड़ता है और उस पर सफर करके शाम को छह बजे घर पहुंचते हैं। ऐसे में उनका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। चालकों से पूछने पर उनका जवाब होता है कि उस रोड पर बस लेकर नहीं जाएंगे जबकि सड़क की हाल भी ठीक है। पहले भी बसें इस रूट पर चलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर यह चालक नहीं जा सकते तो ढाई बजे को दूसरी बस सेवा शुरू की जाए। उनकी मांग है कि नरोड़ के लिए बस सेवा को फिर से बहाल किया जाए। अन्यथा उन्हें मजबूर होकर अपने अभिभावकों के साथ बस स्टैंड में चालकों के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें