फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर खरीदारी करने पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
चिनैनी में रक्षाबंधन पर्व के मौके पर खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
चिनैनी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर चिनैनी में ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं। वीरवार को भी चिनैनी में कई जगहों पर राखियों के स्टॉल दुकानदारों द्वारा लगाए गए थे जहां लोग राखियां खरीद रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से आए विमला देवी, शांति देवी, आरती कुमारी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले उनके द्वारा राखियां खरीदी जाती हैं ताकि रक्षाबंधन पर्व को वह धूमधाम के साथ मनाएं । उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दो दिन पहले राखियां खरीदी गई हैं। साथ ही मिठाइयां भी ली गई है। इसके अलावा अपने भाई के लिए उनकी मनपसंद की चीजें भी ली गई है ताकि भाई को रक्षाबंधन के मौके पर अच्छा उपहार दिया जा सके। चिनैनी कस्बे के अलावा दूसरे स्थलों पर भी रक्षाबंधन पर्व को लेकर तैयारी की जा रही थी जबकि पतंगबाजी के शौकीन भी पतंगे तथा डोर खरीद कर रख रहे थे ताकि रक्षाबंधन पर्व पर पूरा दिन वह पतंगबाजी कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें