फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले में पारा फिर पहुंचा 41, तपिश ने दिनभर किया परेशान

Fri, 31 May 2024 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्के बादल छाने व तेज हवाएं चलने से भी नहीं मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले का तापमान वीरवार को फिर से 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इस कारण दिनभर लोग तपिश और लू से परेशान रहे। वहीं, दिनभर हल्के बादल छाने और तेज हवाएं चलने के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली है। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। लोग भी गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे।
विज्ञापन

गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बादलों को देखकर लोगों को यही लगा था कि शायद तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। वहीं, वीरवार को तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ फिर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई है। तेज हवाओं के चलने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज धूप ने लोगों को काफी परेशान किया तो गर्म हवाओं का सिलसिला सारा दिन जारी रहा। अगर देख जाए तो आए दिन गर्मी अपना विकराल रूप धारण करती जा रही है। खासतौर पर लोग इस समय गर्म लू और भीषण गर्मी के कारण बुखार का शिकार हो रहे है। अगर दोपहर से शाम छह बजे तक की बात करे तो बाजारों व मोहल्लों में भी रौनक गायब हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आगे भी मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें