फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आरईटी शिक्षकों के लिए बनाई जाए स्थानांतरण नीति

Mon, 05 Aug 2024 05:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की हुई मासिक बैठक
विज्ञापन

शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों विचार-विमर्श कर उठाई मांगे
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर टीचर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेकेटीजेएसी) मासिक बैठक रविवार को यूटी अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं जिला अध्यक्ष उधमपुर लेख राज परिहार की अध्यक्षता में हुई। इसमें 11 जोन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें शिक्षक समुदाय के विभिन्न वास्तविक और ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक में उप राज्यपाल प्रशासन से आरईटी शिक्षकों के लिए स्थानांतरण नीति बनाने की अपील की गई। साथ ही दो दशकों से अधिक समय से एक ही स्कूल में तैनात महिलाओं सहित अन्य शिक्षकों का स्थानांतरण करने के लिए कहा। हजारों शिक्षकों के कल्याण के लिए स्थानांतरण नीति बनाने और उन्हें एटीडी में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

जिला में प्रधानाध्यापकों के पदों को मास्टरों के गैर-योजना पदों में परिवर्तित किया जाए, ताकि कई मुखियाविहीन विद्यालयों को न्याय मिल सके। उन्होंने निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू से आरईटी के नियमितीकरण आदेश जारी करने की भी अपील की। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाए, ताकि छात्रों की बुनियादी शिक्षा से समझौता न हो।
केंद्रशासित प्रदेशों में शिक्षकों का ग्रेड उनके समकक्षों के बराबर बढ़ाया जाए। जेडईओ और प्रिंसिपलों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि कई जोन के स्कूलों में हेडमास्टर नहीं है। उन्हें जल्द भरा जाए।
विज्ञापन

बैठक में शाम शर्मा, सुकेश खजूरिया, प्रीतम गोस्वामी, रवींद्र सिंह राठौर, शमशेर सिंह, भूषण खजूरिया, संदीप शर्मा, सुरेश शर्मा, अजय ठाकुर, सुदेश आजाद, राकेश सिंह, स्वर्ण सिंह, अनिल शर्मा, विपिन रैना और मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें