चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा के अतंर्गत ब्लाॅक सियुना में हुई सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहें और पार्टी को मजबूत बनाएं। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो जम्मू-कश्मीर का समूचा विकास कर सकती है। यह बातें कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव कसाता अभय प्रताप शर्मा ने चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा के अतंर्गत ब्लाॅक सियुना में आयोजित सभा में की।
सभा में स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं उजागर कर समाधान दिलाने की मांग उठाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सड़कों की खस्ताहालत के कारण आज पिछड़ा महसूस कर रहे हैंं। स्कूल में स्टाफ की कमी है।
अभय प्रताप शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले डीसी से सड़क निर्माण की मांग की थी। डीसी ने इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आजतक स्थिति जस के तस है। सरकार से मांग है कि जल्द सड़क पर तारकोल बिछाई जाए। ऐसा नहीं करने पर प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।
ब्लाॅक अध्यक्ष रवि सिंह जम्वाल ने कहा कि जब से हमारी सरकार सत्ता से बाहर हुई है और भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तब से गांव देहात में समस्याएं बढ़ गई हैं। इस इस मौके पर रामकृष्ण गनोत्रा, रिंकू गनोत्रा, पंडित ओमप्रकाश, प्रेमचंद, पंकज शर्मा, अजय माथुर ऊषा देवी, नीलम देवी, रीता देवा, सुषमा देवी और नीतू देवी आदि मौजूद रहे।