फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खेलों के विस्तार को लेकर विधायक के साथ की चर्चा

विज्ञापन
उधमपुर। टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदा​धिकारी विधायक से मुलाकात करते। आयोजक
विज्ञापन
उधमपुर। जिला उधमपुर टेबल टेनिस संघ की वार्षिक बैठक वीरवार को चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान खिलाड़ियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित होने वाली पहली यूटी स्तरीय ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप की तैयारियों पर भी विमर्श किया गया। उभरते खिलाड़ियों को और प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक टेबल टेनिस उपकरणों के उन्नयन और उपलब्धता की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर बोलते हुए, बलवंत सिंह मनकोटिया ने खेलों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उधमपुर में टेबल टेनिस के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बड़ू, महासचिव तरुण चौहान, कोषाध्यक्ष प्रक्षित खजूरिया, उपाध्यक्ष सनी शर्मा, दर्शन प्रोच, वरिष्ठ खिलाड़ी संजीव सिंह और संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें