फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर समय प्रभु नाम का सुमिरन करते रहें : सुभाष शास्त्री

विज्ञापन
उधमपुर। फंग्याल रठियान उधमपुर में जारी श्री शिव महापुराण कथा सुनती संगत। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। रत्ना मोती पैलेस फंग्याल रठियान उधमपुर में जारी शिव महापुराण कथा के चौथे दिन वीरवार को परम संत सुभाष शास्त्री महाराज ने कथा करते हुए कहा कि हर समय प्रभु नाम का सुमिरन करते रहें। हमारे पूज्य गुरुदेव कहते हैं कि जीवन में जो इच्छा गहरी हो उसी की पूर्ति में हमको जीवन की सफलता मालूम पड़ती है।
जैसे मृत्यु से डरने वाले का परमात्मा अविनाशी होता है वह अविनाशी को ही परमात्मा मान पाएगा क्योंकि जीवन में मृत्यु उसे पसंद नहीं है, अमृत पसंद है। इसलिए उसका सत्य है ना मरने वाला। मरने वाले का लक्ष्य अविनाशी है।
विज्ञापन


दुखी व्यक्ति का लक्ष्य सुख है। जो दुख से पीड़ित है उसका भगवान सुख है। इसी तरह जो लोग छोटे होने के दुख से पीड़ित हैं उनका भगवान महान है। वह दिन-रात महानता को पाने का प्रयत्न करते हैं अर्थात जिसको हम पाना चाहते हैं वही जीवन का लक्ष्य है।
विज्ञापन


संत जी ने बताया यूं तो हम सब कुछ चाहते हैं। छोटे भी नहीं रहना चाहते, दुखी भी नहीं रहना चाहते, मरना भी पसंद नहीं, फिर भी कोई एक चीज ज्यादा प्रबल होती है। जैसे किसी में काम प्रबल है, किसी में लोभ प्रबल है, किसी में मान प्रबल है। बहुत से लोग मान के लिए काम छोड़ सकते हैं। जरा जीवन को झांक कर देखें। साधु महात्माओं में भी महान प्रबल होता है। इसलिए वे मान के लिए स्त्री छोड़ देंगे, काम छोड़ देंगे, धन छोड़ त्यागी बन जाएंगे। इसलिए उनके लिए कहा है कि कंचन तजना सहज है सहज त्रिया का नेहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें