फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कबड्डी में बॉयज हायर सेकेंडरी उधमपुर, खो-खो में सरकारी हाई स्कूल मल्हाड़ विजेता

Thu, 09 May 2024 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में अंडर 17 बॉयज जोनल लेवल इंटर स्कूल प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

16 सरकारी एवं 13 निजी स्कूलों के 505 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से मिनी स्टेडियम में आयोजित जोनल लेवल इंटर स्कूल प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रही। इसमें अंडर-17 बॉयज वर्ग में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, टग ऑफ वॉर, बैडमिंटन एवं कुश्ती के मुकाबले करवाए गए। कबड्डी में बॉयज हायर सेकेंडरी उधमपुर और खो-खो में सरकारी हाई स्कूल मल्हाड़ ने प्रतियोगिता अपने नाम की।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रोमेश चंद्र की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता जोनल फिजिकल एजुकेशन ऑफिसर उधमपुर अजीत सिंह ने की। इसमें उधमपुर जोन के 16 सरकारी एवं 13 निजी शिक्षण संस्थानों के 505 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में कबड्डी में बॉयज हायर सेकेंडरी उधमपुर ने केसी गुरुकुल को 19-0 अंकों से पराजित किया। खो-खो में सरकारी हाई स्कूल मल्हाड़ ने हायर सेकेंडरी स्कूल बट्टल वालियां को 6-4 से मात दी। वॉलीबाल में निटल हायर सेकेंडरी स्कूल ने ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर को 2-0 से हराया। टग ऑफ वार में ब्रह्मऋृषि बावरा शांति विद्या पीठ ने हैप्पी माडल हायर सेकेंडरी को 2-0 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। बैडमिंटन में एपीएस उधमपुर के लड़कों की टीम ने हैप्पी मॉडल को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर विभाग के खेल मास्टर रवि कुमार, स्वर्ण दीप सिंह, निशा देवी, कंचन बाला, विनोद कुमार, मिनाक्षी, रेखा किरण, आशुतोष गुप्ता, रोहित कुमार, रंणवीर सिंह, अंजू बाला, पंकज भरद्वाज, जसविंद्र सिंह, अजीत सिंह, दीपिका मन्हास, मुल्ख राज, कंचन शर्मा, भूपिंद्र सिंह, आशा मिनाक्षी, अंशु भरत खन्ना, अशोक शर्मा, विक्की शर्मा, सोनाली, रोशी गुप्ता, ममता, अनुराधा एवं सुनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुश्ती के 30 किलो भार वर्ग में रोहित ने जीता खिताब
कुश्ती के 30 किलोग्राम भार वर्ग में मिडिल स्कूल मेल्डी के रोहित कुमार, 60 किलो भार वर्ग में सिटी हाई स्कूल बॉयज के रोहित शर्मा, 45 किलो भार वर्ग में हाई स्कूल काल्टा के बबलू कुमार, 55 किलो भार वर्ग में हायर सेकेंडरी स्कूल चक के शब्बीर अहमद और 70 किलो भार वर्ग में हाई स्कूल काल्टा के निर्मल सिंह ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें