फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 100 मीटर दौड़ में हैपी माडल स्कूल के युवराज, 200 मीटर में एपीएस के आरुष अव्वल

Sun, 19 May 2024 04:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जोनल लेवल इंटर स्कूल एथलीट मीट का समापन
विज्ञापन

अंतिम दिन 23 स्कूलों के 134 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम उधमपुर में शनिवार को जोन उधमपुर की अंडर 14-17 वर्ग की तीन दिवसीय अंतर स्कूल एथलेटिक मीट का समापन हो गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग जोन उधमपुर के जोनल फिजीकल एजूकेशन आफिसर दीप कुमार की देखरेख और जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया था। अंतिम दिन 23 स्कूलों के 134 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ में हैप्पी मॉडल एचएसएस के युवराज ने और 200 मीटर में एपीएस उधमपुर के आरुष ठाकुर ने दबदबा बनाया है।
अंतिम मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में हैप्पी मॉडल एचएसएस के युवराज ने पहला, डीपीएस उधमपुर के काव्य सांगवान ने दूसरा, 200 मीटर में एपीएस उधमपुर के आरुष ठाकुर ने पहला, डीपीएस उधमपुर के अंशित शर्मा ने दूसरा, 400 मीटर में लिटिल एंजल पैराडाइज के मनदीप सिंह ने पहला, एनआईटीएल उधमपुर के परवेज ने दूसरा, 800 मीटर में जीएचएसएस गढ़ी के राजिंदर सिंह ने पहला, हैप्पी मॉडल एचएसएस के तोफीक अहमद ने दूसरा, 1500 मीटर में जेके पब्लिक स्कूल के आर्यन प्रताप ने पहला और बीबीएसवीपी के नितिन दर्शन ने दूसरा स्थाना हासिल किया। 3000 मीटर में जीएचएस मल्हार के सौरव शर्मा ने पहला, जीएचएस काल्टा के बबलू कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला सूचना अधिकारी राजिंदर कुमार डिगरा मुख्य अतिथि थे और उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंन कहा कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को जोश और खेल भावना के साथ अपनी ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से खेलों में लगाने और देश को नशा मुक्त बनाने के लिए नशे से दूर रहने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन



शॉटपुट में जीएचएस काल्टा के निर्मल ने मारी बाजी
शॉटपुट में जीएचएस काल्टा के निर्मल सिंह ने पहला, बीबीएसवीपी के रुद्र जम्वाल ने दूसरा, डिस्कस थ्रो में बीबीएसवीपी के अर्पित शर्मा ने पहला, बीवीएम उधमपुर के मनोज सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बीबीएसवीपी के अंश वर्मा ने पहला, जीएचएस काल्टा के ओम प्रकाश ने दूसरा स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में एनआईटीएल के रेहान अहमद ने पहला, बीबीएसवीपी के रोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया। जेवलिन थ्रो में जीएचएस काल्टा के निर्मल सिंह ने प्रथम और बीवीएम उधमपुर के हरविंदर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें