फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंतर जिला कबड्डी, मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित

Thu, 22 Aug 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रायल में जिले के 16 स्कूलों से 101 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम अंडर-19 कबड्डी और मुक्केबाजी की जिला स्तरीय अंतर-स्कूल प्रतियोगिता और ट्रायल हुआ। इसमें जिले के 16 स्कूलों से 101 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
कबड्डी में लगभग 89 लड़कियों और मुक्केबाजी में 12 लड़कों ने अपना कौशल दिखाया। जिनमें से आगामी मंडल स्तरीय अंतर-जिला प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए एथलीट चयन किया गया है। मुक्केबाजी के लिए यश पॉल और कबड्डी के लिए राकेश मोदी ने आगामी कार्यक्रमों के लिए प्रतिभागियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

कबड्डी अंडर-19 लड़कियाें में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर की निन्ना देवी, रितिका भगत, सुनैना, सोनाली शर्मा, संध्या देवी, हायर सेकेंडरी स्कूल बडोला की चाहत शर्मा, हाई स्कूल चौकी जंद्रोड की रीतिका शर्मा, हायर सेकेंडरी स्कूल लांदर की ममता देवी, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की अनन्या राजपूत, सोहनी सत्याल, हायर सेकेंडरी स्कूल चड़ेई की पूजा देवी और ब्रह्मऋषि बावरा हायर सेकेंडरी की वर्षा जम्वाल का चयन किया गया।
विज्ञापन

मुक्केबाजी अंडर-19 लड़कों में 46 किग्रा वर्ग में राहुल कुमार, 52-56 किग्रा में मोहम्मद आरिफ, 56-60 किग्रा में अर्पित सिंह, 60-64 किग्रा में प्रभात सिंह, 64-69 किग्रा में सुदेश सिंह, 69-75 किग्रा में विगनेश सिंह और 90 किग्रा में सिमरजीत सिंह का चयन किया गया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा, गतिविधि प्रभारी अनिता गोस्वामी, रमेश चंद्र, सोम देव खजुरिया और संजीव कुमार सहित सोमदेव, संजीव कुमार, विकास शर्मा, करुण मगोत्रा, घनीम अख्तर, संजीव खजूरिया के अलावा, जसविंदर सिंह, जतिन सेठी, अंशू खन्ना और विपिन फोत्रा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें