फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर जोन बना बॉयज अंडर-17 कबड्डी चैंपियन, फाइनल में जिब जोन को हराया

Fri, 31 May 2024 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष स्टेडियम में जिला स्तरीय एवं जोनल स्तरीय अंतर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता जारी
विज्ञापन

विभिन्न जोन के 122 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से सुभाष स्टेडियम में जिला एवं जोनल स्तरीय अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को बॉयज अंडर-17 कबड्डी मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबले में जोन उधमपुर ने जिब जोन को 12 अंक से हरा कर प्रतियोगिता को अपने नाम किया है।
विज्ञापन

वीरवार को सुभाष स्टेडियम में कबड्डी में बॉयज अंडर-17 कबड्डी के मैच खेले गए। इसमें जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा बतौर मुख्यातिथि थे। जिले के विभिन्न जोन से 122 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में जोन उधमपुर की टीम ने जोन जिब की टीम को 12 अंकों से हरा कर मैच सहित प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर खेल विभाग के राकेश कुमार, पुष्प कुमार, राकेश साहनी, राकेश खजुरिया, कुलभूषण कुमार, रणजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, राम कुमार, संदीप वर्मा, रोशी गुप्ता, आरती, रविंदर मन्हास सहित जसविंदर सिंह, अंशू ब्रत खन्ना, विपन फोत्रा, अनीता गोस्वामी, सोम देव खजुरिया, रमेश चंदर, संजीव कुमार, विकास शर्मा, जतिन सेठी, घनीम अख्तर, अब्दुल कादिर, संजीव खजूरिया और मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें