हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के मैदान में चिनैनी क्रिकेट कप प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को खेले गए एकमात्र मुकाबले में संगोत बैरियर की टीम ने शाइनिंग स्टार को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है।
शाइनिंग स्टार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट पर 67 रन बनाते हुए जीत के लिए 68 रन का लक्ष्य दिया। राजेश्वर सिंह ने टीम के लिए सर्वाधिक 11 गेंद में 18 रन की पारी खेली।
संगोत बैरियर के आयुष ने गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। वहीं, संगोत बैरियर की टीम ने 7.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया।
टीम के लिए अतुल ने सात गेंद में 14 रन बनाए, जबकि शाइनिंग स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए रफीक ने दो ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।