फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बॉयज सौ मीटर दौड़ में चमके उधमपुर के सूरज, ऊंची कूद में चिनैनी के अमन छाए

Fri, 13 Sep 2024 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ग के
विज्ञापन

सुभाष स्टेडियम में एकदिवसीय जिला स्तरीय अंतर स्कूल एथलीट मीट का आयोजन
अंडर-19 वर्ग के तहत 27 स्कूलों के 376 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से वीरवार को सुभाष स्टेडियम में अंडर-19 जिला स्तरीय अंतर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें एथलेटिक मीट सहित खो-खो और योग के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षा जोन के 27 स्कूलों के 376 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में सूरज कुमार जोन उधमपुर, 200 मीटर में सूदन कुमार जोन जिब, 400 मीटर में रकुल सिंह जोन चिनैनी, 800 मीटर में नरेंद्र सिंह जोन चिनैनी, 1500 मीटर में नितिन कुमार जोन चिनैनी और 3000 में मीटर चमन लाल जोन कुलवंता ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

ऊंची कूद में अमन सिंह जोन चिनैनी, लंबी कूद में सूदन कुमार जोन जिब और ट्रिपल जंप में अगस्त्य शर्मा जोन उधमपुर विजेता रहे। शॉटपुट में ज्ञानव शर्मा जोन उधमपुर, डिस्कस थ्रो में सवित्र सिंह जोन उधमपुर और जेवेलिन थ्रो में राहुल कुमार जोन रामनगर ने जीत हासिल की। खो-खो में ववेय ने चिनैनी को 6-2 से हराया।
बॉयज योग के मुकाबलों में अजय कुमार और गर्ल में सौम्या गुप्ता ने प्रथम रहे। डीसी सलोनी राय के मार्गदर्शन में जिला खेल अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान नशा मुक्त भारत पहल के अनुरूप सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देने और शतप्रतिशत मतदान की शपथ ली।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग के अनीता गोस्वामी, सोम देव खजूरिया, रमेश चंद्र, संजीव कुमार, विकास शर्मा, जतिन सेठी, अब्दुल कादिर, घनीम अख्तर, संजीव खजूरिया, राधा देवी और मीनाक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें