फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑनलाइन सेवाओं की बदहाली पर जताया रोष

विज्ञापन
उधमपुर। पत्रकारों को संबो​धित करते हुए वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया। संवाद
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी विभाग की ऑनलाइन सेवा का उचित लाभ न मिल पाने पर वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया ने प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आनलाइन पोर्टल सेवाओं को दुरुस्त करने और आम आदमी को उसका लाभ जल्द से जल्द पहुंचाने की मांग की।
विज्ञापन

खजूरिया का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को डिजिटल की तरफ लेना एक सराहनीय कार्य है। आज बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चे तक को ऑनलाइन प्रक्रिया से आपने हर काम करने की जरूरत पड़ती है, चाहे वह जन्म प्रमाणपत्र हो या फिर बुजुर्ग पेंशन का मसला हो। इस प्रकार के और कई काम जो ऑनलाइन प्रक्रिया से होते है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आगे ऑनलाइन सरवर काम ही ना करे तो जनता क्या करेगी सिर्फ परेशान होकर दरबदर होती रहेगी। पिछले दिनों राशन कार्ड को लेकर सरकार का नया आदेश आया कि अपने छोटे बच्चों के नाम राशन कार्ड में दर्ज करवाए लेकिन आज तक पोर्टल ही नहीं चला। इस समस्या को लेकर जब अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो पिछले दिनों हुए साइबर अटैक के कारण बंद पड़े पोर्टल का हवाला दिया जाता है। जिन विभाग के पोर्टल अगर काम कर भी रहे हैं तो उन्होंने भी अपनी अपनी आईडी ब्लॉक कर रखी है। उन्होंने कड़े शब्दों में प्रशासन और सरकार को समस्या का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर रमेश, राकेश भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें