मजालता। हाई स्कूल चौड़ मौटू में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते छात्र। सवांद
मजालता। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की सोमवार को पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। सरकारी हाई स्कूल चौड मौटू में इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि देश को मजबूत बनाने में डॉ. कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्याध्यापक ने कहा कि कलाम साहब की मिसाल ढूंढ़ना मुश्किल है। उन्होंने अग्नि, पृथ्वी आदि मिसाइल निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने बिजली, ऊर्जा प्रौद्योगिक, संचार, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में काम किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ और आस पास के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद