फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में सफाई कर्मियों की हड़ताल, कूड़े के लगे ढेर

विज्ञापन
उधमपुर में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार से हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सुबह दस बजे आफिस खुलते ही सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर पहुंच कर धरना दिया। मांग मनवाने के लिए वह शाम चार बजे तक काम छोड़ो हड़ताल पर डटे रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांच अक्तूबर को सफाई कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया था। इसमें उन्होंने अपनी मांगों को मनवाने के लिए नौ अक्टूबर से काम छोड़ो हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। इसके चलते बुधवार से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। जल्द से जल्द वेतन विसंगतियों सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान काका हुसैन ने बताया कि उनकी मांगे बेहद साधारण है जिसमें पहले नंबर पर सातवें वेतन आयोग का बकाया जीपीएफ में डालने की बजाय उन्हें नगद दिए जाने की है। इसके अतिरिक्त बहुत से सफाई कर्मचारी रिटायर्ड हो रहे हैं उनके स्थान पर नई नियुक्ति की जाए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को बकाया वेतन जल्द से जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से अस्थायी कर्मचारियों का मानदेय नहीं दिया गया है जिससे उनके सामने कई प्रकार के आर्थिक संकट पैदा हो गए हैं। इसके अतिरिक्त इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए अभी तक कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे स्थायी होने का कार्यकाल पूरा कर चुके सफाई कर्मचारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की इन सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द मंजूर किया जाए अन्यथा सफाई कर्मचारी इस दिनों की हड़ताल आगामी समय में बढ़ाने को मजबूर हो जाएंगे।
नगर में सफाई नहीं होने से बढ़ी परेशानी,
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण दूसरे दिन भी नगर की सफाई व्यवस्था बदहाल रही। इसके चलते शहर भर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे नजर आए और नगरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन से शहर के किसी भी हिस्से से कचरे को नहीं उठाया गया। जिसके चलते नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बनाए गए डपिंग स्टेशनों पर भी दिनभर कचरे के ढेर लगे रहे। विशेषकर नगर के दोमेल चौक, बाडेेयो के समीप धार रोड पर तथा सलाथिया चौक आदि डंपिग स्टेशनों पर गंदगी के बडे़-बडे़ ढेर लगे रहे। जिन भर दिनभर मवेशियों के समूह मंडराते रहे तथा इनसे उठती दुर्गंध के कारण इन स्थानों से गुजरने वाले लोगों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त शहर के वार्डों में भी सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग पूरे नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई रही। नगर के अधिकतर वार्डों की गलियों व नालियों की सफाई नहीं किए जाने से हर कहीं गंदगी का साम्राज्य फैला रहा। जिसके कारण दिनभर नगरवासी चिंतित नजर आए। उनका कहना था कि मात्र दो दिनों की हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है और अगर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल कुछ दिनों के लिए और बढ़ जाती है तो शहर की सफाई व्यवस्था बुरी से प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें