संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक चनूनता में धलपड़ से कुपरला रोड पर 58.24 लाख की लागत से तारकोल डालने का काम पूरा किया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग की तरफ से स्टेट प्लान के तहत टेंडर जारी किया गया है।
विभाग का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उधर, सड़क काम जल्द शुरू होने को लेकर स्थानीय लोग खुश हैं। मोहन लाल, बिट्टू राम, राकेश कुमार, अजय ने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के कारण उन्हें आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। सड़क का काम पूरा होने पर आवागमन सुगम होगा।