फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश और धुंध से दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा

Wed, 07 Aug 2024 04:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहावने मौसम में मां वैष्णो की यात्रा जारी, 19 हजार भक्त भवन की ओर रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो की यात्रा जारी है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंच रहे हैं। मंगलवार को भी त्रिकुटा पर्वत पर धुंध और बारिश के चलते हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। शाम छह बजे तक 19 हजार से ज्यादा भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से गूंज रहा है। हर जगह रौनक है। बारिश से मौसम सुहावना होने से श्रद्धालुओं को दिनभर उमस से राहत मिली है। लेकिन, हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रहने के चलते भक्तों को पैदल की यात्रा करनी पड़ी। इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू की मदद से भवन की ओर जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी कार और रोपवे सुविधा सुचारू रही, जिसका भक्तों ने लाभ उठाया है। अमरनाथ यात्रा के चलते भक्तों संख्या में कुछ गिरावट आई है। पंजीकरण कक्ष के अनुसार सोमवार को 23 हजार भक्तों ने मां के दरबार में शीश नवाया था। मंगलवार को शाम छह बजे तक 19210 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें