डोगरा ब्राह्मणा सभा ने बैठक कर तैयारियों पर किया विचार-विमर्श
नौ मई को रामायण के अखंड पाठ से शुरू होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। भगवान परशुराम की जयंती 10 मई को रामनगर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इस संबंध में वीरवार को डोगरा ब्राह्मण सभा के आयोजक विनोद खजुरिया की अध्यक्षता में सुबह साढ़े 11 बजे एक बैठक हुई, जिसमें भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसमें बताया गया कि 10 मई को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नौ मई को कार्यक्रमों का आगाज रामायण के अखंड पाठ से होगा।
आयोजक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 10 मई को भगवान परशुराम महाराज की जयंती रामनगर कस्बे में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इससे पहले नौ मई को सुबह 8 बजे रामायण के अखंड पाठ के साथ कार्यक्रमों का आगाज होगा। 10 मई को सुबह आठ बजे रामायण के अखंड पाठ की समाप्ति होगी और कन्या पूजन के बाद डोगरा ब्राह्मण सभा की ओर से सम्मानित समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी और विशाल भंडारा होगा। उन्होंने रामनगर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। बैठक में डोगरा ब्राह्मण सभा के प्रधान पंडित खेमराज शर्मा, ओंकार दत्त, शिव राम, जश्न पाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, हर्ष शर्मा, मोहिंदर शर्मा, सुनील दत्त, सुनील कुमार, सुभाष चंद्र और उत्तम चंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे।