फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भद्रवाह से बनी तक हाईवे पर यातायात बहाल

Fri, 26 Apr 2024 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीआरओ ने निर्धारित दो माह से पहले यातायात के लिए खोली सड़क
विज्ञापन

ग्लेशियर और कैलाश पर्वत के बीच छत्तरगलां दर्रे पर भारी हिमपात के चलते हुई थी बंद
पुलों की मरम्मत सहित अन्य काम प्रगति पर
संवाद न्यूज एजेंसी
भद्रवाह। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 118 आरसीसी ने वीरवार को 84 किलोमीटर लंबे भद्रवाह-बनी बसोहली हाईवे पर बनी तक बर्फ को हटा कर यातायात बहाल कर दिया है। ग्लेशियर और कैलाश पर्वत के बीच छत्तरगलां दर्रे पर भारी बर्फबारी के कारण यह हाईवे बंद हो गया था। सड़क संपर्क बहाल रखने के लिए पुलों की मरम्मत सहित अन्य कार्य प्रगति पर हैं।
बीआरओ के अनुसार छत्तरगलां दर्रे वाले क्षेत्र में हाल ही में भारी बर्फबारी के दौरान बनी और भद्रवाह के बीच संपर्क टूट गया था। टीम में 118 आरसीसी/बीआरओ के ओसी गोरव तिवारी, ओआईसी कुली, ऑपरेटरों और सीपीएल के साथ कमांडर 35 बीआरटीएफ उधमपुर एसके वर्मा के मार्गदर्शन में दो महीने से पहले सड़क को खोला दिया है। सभी बाधाओं के बावजूद टीम ने आम जनता की सुविधा के लिए कठुआ के बनी और भद्रवाह (डोडा जिले) के बीच संपर्क बनाए रखने के लिए पर्याप्त उपाय कर रही है। बर्फ हटाने के अलावा, पुलों और स्थायी कार्यों पर नियमित काम भी तेजी से प्रगति पर है। बनी से भद्रवाह तक की सड़क अब आम जनता की सुविधा के लिए दोनों तरफ से खोल दी गई है। हालांकि, इस मार्ग पर कोई बस सेवा नहीं है, लेकिन सूमो, टेंपो ट्रैवलर और निजी वाहन 84 किलोमीटर सड़क पर सुरक्षित रूप से चलते हैं।
विज्ञापन

वहीं 118 आरसीसी/बीआरओ के ऑफिसर कमांडिंग गोरव तिवारी ने बताया कि कम समय में चुनौतीपूर्ण इलाकों में कनेक्टिविटी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठन प्रतिबद्ध है। रोड बहाली का काम कमांडर 35 बीआरटीएफ उधमपुर एसके वर्मा के मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन


बीआरओ को सौंपा जाए भद्रवाह-चंबा हाईवे का काम
आरएंडबी विभाग की आलोचना करते हुए पूर्व सरपंच शब्बीर अहमद खान ने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से संचालित भद्रवाह-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग अभी अवरुद्ध है। उप राज्यपाल प्रशासन से अपील है कि भद्रवाह-चंबा हाईवे को जीआरईएफ/बीआरओ को सौंपा जाए, ताकि यातायात बहाल हो सके। पिछले साल भद्रवाह में तीन लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे, जिसका श्रेय ग्रेफ/ बीआरओ को जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें