रामनगर। कस्बे के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थी परेड को सफल बनाने के लिए मार्च पास्ट की रिहर्सल कर रहे हैं।
समारोह में एनसीसी कैडेट के साथ सरकारी व निजी स्कूल के 11 दल हिस्सा लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति को लेकर हर स्कूल में रिहर्सल चल रही है। मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में मार्च पास्ट के लिए सरकारी व निजी स्कूलों के दल के साथ पुलिस के जवान भी समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। परेड के इंचार्ज अर्जुन सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूल के विद्यार्थी परेड में पसीना बहा रहे हैं। अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त मंगलवार को रखी गई है। समारोह के दौरान अगर ज्यादा बारिश हुई तो सभी संस्कृति कार्यक्रम मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल के अशोका हाल में किए जाएंगे। संवाद