फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मानी लाड़ के लोगों ने जाने डायरिया से बचाव के तरीके

Thu, 29 Aug 2024 05:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। ब्लॉक रामनगर के मानी लाड़ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को डायरिया रोेको अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने डायरिया से बचाव के बचाव के बारे में जागरूक किया।
इसके अलावा लोगों में ओआरएस के पैकेट और दवाइयां भी वितरित की। उन्होने लोगों से बरसात में पानी उबाल कर पीने की अपील है। साथ ही बताया कि इस मौसम में पानी दूषित हो जाया है। इसका ध्यान रखें। बाहर की चीजें खाने से परहेज करें। उल्टी या दस्त ज्यादा होने पर तुरंत स्थानीय अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डायरिया बीमारी के दौरान शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। जिसके लिए अगर ओआरएस का सेवन करते रहे तो शरीर में पानी की कमी नहीं आती है। अगर पानी को बिना उबाले पीएंगे तो डायरिया की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें