फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेंगू मच्छर मारने लगा डंग, लेकिन शहर में अभी तक फॉगिंग नहीं

Thu, 29 Aug 2024 05:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक मामला मिलने के बाद इक्का-दुक्का जगह कार्रवाई, पिछले साल के मामलों का भी नहीं लिया सबक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। अगस्त व सितंबर माह डेंगू का सीजन कहा जाता है। इस वर्ष अभी तक जिले में डेंगू के पांच मामले मिल चुके हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दो माह से जागरूकता अभियान जारी है लेकिन नगर परिषद की अभी तक नहीं नहीं खुली है।
शहर में इक्का-दुक्का जगह कार्रवाई के बाद कुछ नहीं किया गया है। पिछले साल जिले में डेंगू के 720 मामले मिले थे ओर एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद भी इस बार नगर परिषद अभी तक हरकत में नहीं आई है। अभी तक शहर के 21 वार्डों में फॉगिंग और दवाई का छिड़काव नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले नगर परिषद द्वारा इक्का दुक्का वार्ड में फॉगिंग करवाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। उस फॉगिंग को करवाए भी एक माह का समय बीत चुका है। उसके बाद आज तक नगर परिषद की ओर से शहर के वार्डों में फॉगिंग न करवाने के साथ ही कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है।
गौरतलब है कि शहर के अधीन आए सात साल पहले क्षेत्रों में जहां अभी तक नगर परिषद की ओर से सफाई कर्मचारी तक नहीं लगाए जा सके हैं। इससे उक्त क्षेत्रों में डेंगू का खतरा है।
नगर परिषद के सीईओ विशाल सड़ोत्रा ने बताया कि विधानसभा चुनावों को लेकर व्यस्त हैं। नगर परिषद की ओर से जहां पर डेंगू के पॉजिटिव मिले हैं वहां पर फॉगिंग करवाई जा रही है। जल्द ही शहर के सभी वार्डों में भी फॉगिंग शुरू करवा दी जाएगी। शहर में साफ-सफाई को भी प्राथमिकता दी जाएगी। नए क्षेत्रों में भी कदम उठाए जाएंगे।


नगर परिषद के अधीन आने के बाद सिर्फ क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने वाले वाहन ही आते हैं। अभी तक कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। मौजूदा समय में डेंगू का सीजन चल रहा है, जिसके चलते क्षेत्र में साफ सफाई होनी चाहिए। साथ ही नगर परिषद की ओर से फॉगिंग करवाई जानी चाहिए।
- सुखदेव वर्मा, स्थानीय निवासी

कई बार नगर परिषद व प्रशासन से क्षेत्र में सफाई कर्मचारी की तैनाती की मांग उठाई है। जिस तरह से डेंगू ने पांव पसारने शुरू किए हैं उससे लोगों में भय है। नगर परिषद को चाहिए कि जल्द से जल्द क्षेत्र में सफाई अभियान के साथ-साथ फॉगिंग करवानी चाहिए, शहरवासियों को कुछ राहत मिल सके।
- गिरधारी लाल वर्मा, स्थानीय निवासी


बरसात के मौसम में नगर परिषद को डेंगू से बचाव के लिए शहर फॉगिंग के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था सुचारु बनाना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं हो रहा है। क्षेत्र में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई बार सफाई कर्मचारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान आज तक नहीं हो सका है ओर न ही किसी सफाई कर्मचारी को हमारे क्षेत्र में सफाई करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

- जगदीश सिंह, स्थानीय निवासी


जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में पिछले दो महीने से जागरूक किया जा रहा है। हालांकि इसी तरह से नगर परिषद को भी शहर में कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि अभी तो डेंगू का सीजन शुरू हुआ है जिसके चलते नगर परिषद को शहर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाते हुए किसी जगह पर भी कूड़े के ढेर नहीं लगने देने चाहिए।
- मनोज कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें