फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मूर्ति विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के साथ वार्ड नंबर दो में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकली गई।
सोमवार सुबह सात बजे वार्ड नंबर दो में भगवान गणेश की पूजा की गई। वहीं आठ बजे हवन किया गया। फिर कन्या पूजन कर दोपहर दो बजे शोभायात्रा निकाली गई, जो मुख्य बाजार, बस अड्डे से होते हुए चिगली चोरी पुल पहुंची। यहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
विज्ञापन

आयोजक तारा चंद, मुन्ना मिस्त्री, दिवाकर चौहान, रविराज, प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय गणेश महोत्सव शनिवार को शुरू किया गया था। सोमवार को मूर्ति का विसर्जन मानसर झील में करना था, लेकिन किसी कारणवश स्थान परिवर्तन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें