उधमपुर। पुलिस स्टेशन उधमपुर की टीम ने 6.97 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से नाका पॉइंट जखैनी में नियमित जांच की जा रही थी। इस दौरान एक वाहन (जेके17ए4516) को रोका और तलाशी लेने पर 6.97 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान समीर अहमद निवासी किश्तवाड़ के रूप में हुई है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद