फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छह किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त, 2700 रुपए जुर्माना वसूला

Thu, 09 May 2024 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर नगर पालिका ने कस्बे में चलाया अभियान, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। कस्बे में नगर पालिका की ओर से बुधवार को कस्बे में अभियान चलाया गया। इसमें दुकानों और रेहड़ी-फड़ी वालों से छह किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर 2700 रुपये जुर्माना वसूला है। साथ में दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे नगर पालिका के ईओ शशिकांत के नेतृत्व में खिलाफवर्जी मनोहर लाल शर्मा टीम ने टीम सहित कस्बे के बस अड्डे स्थित मुख्य बाजार व गुप्ता चौक पर अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों और रेहड़ी-फड़ी वालों की जांच के दौरान छह किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर 2700 रुपये जुर्माना वसूला गया। अधिकारी ने दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी वालों को चेतावनी दी अगर कोई भी सिंगल यूज पॉलीथिन का इस्तेमाल करता दिखाई दिया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ में अतिक्रमण फैलाने वाले दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें