फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: तारकोल से भरा डंपर खाई में गिरने से चालक घायल

Thu, 06 Jun 2024 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर-शिव गली मार्ग पर मजोड़ी में दोपहर के समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। मजोड़ी इलाके में तारकोल से भरा डंपर (जेके14एफ0899) के 50 फुट गहरी खाई में गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को वाहन से बाहर निकाल कर उपजिला अस्पताल रामनगर पहुंचाया। वहां पर हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया है। घायल की पहचान प्रीतम कुमार पुत्र भागमल निवासी बस्सी माड़ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे रामनगर से तारकोल से भरा डंपर शिव गली के लिए रवाना हुआ था। दोपहर के समय मजोड़ी इलाके में डंपर अनियंत्रित होकर 50 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को वाहन से बाहर निकाला और उप जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी उधमपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें