फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने तीन माह बाद सुलझाया चोरी का मामला, तीन गिरफ्तार

Fri, 09 Aug 2024 05:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की गई 4.50 लाख की नकदी बरामद, एक आरोपी जम्मू का रहने वाला
विज्ञापन

30 अप्रैल को कुन्फर निवासी ने चंद्रकोट पुलिस थाने में दी थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। चंद्रकोट पुलिस ने तीन माह बाद चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई 4.50 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल 2024 को फरीद खान निवासी कुन्फर ने पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि चोरों ने मुख्य बाजार चंद्रकोट स्थित दुकान के ताले तोड़ कर 4.50 लाख रुपये की नकदी उड़ाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसएसपी अनुज कुमार ने डीएसपी मुख्यालय की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया। छानबीन के दौरान एसएचओ चंद्रकोट जतिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें सद्दाम हुसैन निवासी बाईपास नगरोटा (जम्मू), लियाकत हुसैन निवासी और अनायतुल्ला शेख दोनों निवासी चंद्रकोट (रामबन) ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 4.50 लाख की नकदी बरामद कर ली। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें