फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां के दर्शन के लिए 18 हजार से ज्यादा भक्त भवन की ओर रवाना

Thu, 08 Aug 2024 07:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध रहने से हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर रही प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार को हल्की बारिश के साथ ही दिनभर बादल छाए रहे। इससे मौसम सुहावना बना रहा और श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। शाम सात बजे तक 18 हजार से ज्यादा भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही।
मां वैष्णो की यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में देश-दुनिया से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को दिनभर पंजीकरण कक्ष के बाहर भक्तों की कतारें लगी रहीं। वहीं, जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। हेलिकॉप्टर सेवा बंद होने से श्रद्धालुओं को मायूयी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, पालकी, पिट्ठू और घोड़ों के माध्यम से भवन की ओर रवाना होते रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष के अनुसार मंगलवार को 23764 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, बुधवार को शाम सात बजे तक 18530 श्रद्धालु त्रिकुटा भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें