फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रुक रुककर हुई बारिश, मौसम हुआ सुहावना, गलियों-सड़कों पर जलभराव

विज्ञापन
उधमपुर। बारिश के चलते सड़कों पर फैली गंदगी: संवाद - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होने से बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक मौसम सुहावना बना रहा। इससे तापमान में गिरावट आने से जहां गर्मी से राहत मिली रहीं। वहीं शहर के कई हिस्सों पर गलियों-सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
खासकर ग्रामीण इलाकों में नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाने से बिना पुल वाले क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही को लेकर समस्या पेश आई। इसके अलावा शहर के भीतर सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के कारण जगह- जगह लगे गंदगी के ढेरों की गंदगी भी सड़कों पर बिखर गई जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर शहर के टाउन हाल के समीप, शिवनगर में सबंल रोड, पुराने राजमार्ग पर और सलाथिया चौक, बाड़ेयां आदि में काफी ज्यादा गंदगी सड़कों पर बिखरी नजर आई।
विज्ञापन

इसके अलावा कई जगहों पर नालियों की ब्लाॅकेज के कारण गंदा पानी भी सड़कों पर बहता नजर आया। दिन का अधिकत्तम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और रुक रुककर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

उधर, मौसम को देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को नदी नालों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है। यह भी कहा गया है कि खराब मौसम में गैर जरूरी सफर करने से भी परहेज करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें