फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से कम मिली राहत, बढ़ी आफत

Fri, 19 Jul 2024 05:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की गलियों व सड़कों में गड्ढों में जलभराव से लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले सहित शहर में गत रात हुई बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली है। लेकिन, सड़कों और गलियों में पड़े गड्ढों में जलभराव से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार रात से लेकर सुबह साढे 11 बजे तक शहर में बारिश हुई, जिस कारण मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस से राहत मिली है। लेकिन, शहर की गलियों व सड़कों पर बने गड्ढों में जलभराव हो गया। शहर के संबल रोड़, कैपरी, दोमेल, कल्लर, चबूतरा बाजार और हास्पिटल रोड आदि कई स्थानों पर नालियों की गंदगी सड़कों पर बिखरी नजर आई। इससे राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खासकर, गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल में जाने वाले बच्चे परेशान दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीती रात से लेकर सुबह लगभाग 11 बजे तक जारी बारिश से शाम 4 बजे तक मौसम सुहाना बने रहने के बाद बादल छंट गए और तेज धूप निकलने पर गर्मी का प्रकोप भी फिर से बढ़ गया। वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें