फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अंडर-17 गर्ल्स में उधमपुर की स्तुति वर्मा छाई, अंडर-13 में अथर्व बने चैंपियन

Fri, 19 Jul 2024 05:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा राम सिंह इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन

उधमपुर, सांबा, अखनूर, रामनगर और जम्मू के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। महिला अंडर-17 वग में उधमपुर की स्तुति वर्मा ने प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं, बॉयज अंडर-13 में अथर्व चैंपियन बने हैं।
रामनगर के राजा राम सिंह मैदान के इंडोर स्टेडियम में नेट पाइराइट्स क्लब की ओर से तीन दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंगलवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के वीरवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में उधमपुर, सांबा, अखनूर, रामनगर और जम्मू के 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समापन कार्यक्रम में तहसीलदार सतीश कुमार मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन अंडर-13, 15 और 19 आयु वर्ग में महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। अंडर-13 में अथर्व और अभिनंदन के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें अथर्व ने जीत हासिल की। अंडर-15 में आदित्य नंदन और भानू के बीच मुकाबला हुआ। इसमें आदित्य नंदन ने भानु को हराया। अंडर-19 में वंश और राघव के प्रतियोगिता हुई, जिसमें राघव ने बाजी मारी। अंडर-17 गर्ल्स में रामनगर की अनन्या और उधमपुर की स्तुति के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें स्तुति ने अनन्या को हरा कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में आर्यन और वंश के बीच हुए मुकाबले में आर्यन ने जीत हासिल की। इस मौके पर क्लब के राहुल सनोत्रा, आयुष ठाकुर, शिवांग, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें