फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोपहर के समय हुई बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। सुबह से भीषण गर्मी से जूझ रहे शहरवासियों को बुधवार दोपहर के समय तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश और हल्की ओलावृष्टि ने गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर मौसम का आनंद उठाया। हालांकि, बारिश के दौरान शहर की कुछ सड़कों और गलियों में जलभराव होने पर लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से शहर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। बाहर काली घटाएं छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया था।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ था और तेज धूप निकलने पर तापमान में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। दिन बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती चली गई और दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शहरवासी गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर का सहारा लेने को मजबूर हो गए। लेकिन दोपहर को तीन बजे के आसपास अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया। आमसान में काली घटाएं छाने के साथ ही तेज गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से भी काफी राहत मिल गई लेकिन इस बीच तेज रफ्तार हवाएं चलने से लोगों को कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को तेज हवाओं के कारण काफी ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। बिजली ढांचा भी प्रभावित हुआ और शहर के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। मौसम विभाग की ओर से शाम को चली हवाओं की रफ्तार 35 से 40 किमी प्रति घंटा रिकार्ड की गई। इससे कुछ क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें